मधेसियों ने पीएम कार्यालय घेरा, लाठीचार्ज में 12 घायल
Updated at : 18 May 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : मधेसी आंदोलन के तीसरे दिन मंगलवार को मधेसियों ने नेपाली प्रधानमंत्री के कार्यालय के साथ उनके आवास को भी घेरे रखा़ पुलिस ने मधेसी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया, जिसमें सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल कर्ण समेत मधेसियों ने पीएम लोग घायल हुए हैं. घायलों में तराई मधेस समाजवादी पार्टी की […]
विज्ञापन
रक्सौल : मधेसी आंदोलन के तीसरे दिन मंगलवार को मधेसियों ने नेपाली प्रधानमंत्री के कार्यालय के साथ उनके आवास को भी घेरे रखा़ पुलिस ने मधेसी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया, जिसमें सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल कर्ण समेत
मधेसियों ने पीएम
लोग घायल हुए हैं. घायलों में तराई मधेस समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानी शर्मा तिवारी भी शामिल है़ं सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय व आवास क्षेत्र में धारा 144 लागू किया था, जिसका उल्लंघन करते हुए मधेसियों ने प्रधानमंत्री के आवास तक पहुंचने की कोशिश की़ हालांकि, प्रधानमंत्री आवास से कुछ दूरी पर आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोक लिया. इस दौरान आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच नोक-झोंक व बकझक हुई.
मधेसियों ने दो दिनों से नेपाल सरकार के प्रशासनिक भवन सिंहदरबार को घेर रखा था, लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं देने से प्रधानमंत्री कार्यालय व आवास घेरने का रणनीति बनायी और मंगलवार को घेराव कर दिया. बावजूद सरकार के तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. आंदोलन में सद्भावना पार्टी के नेता राजेंद्र महतो, संघीय समाजवादी फोरम के नेता उपेंद्र यादव, तमलोपा के मंहथ ठाकुर सहित 29 दलों के अध्यक्ष, नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




