मकान निर्माण के लिए नक्शे को अब ऑनलाइन स्वीकृति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
होगा फायदा. ई-सिस्टम से जुड़ेगा मोतिहारी नगरपालिका शहरवासियों को ई-म्यूनिसपैलिटी की सुविधाएं जल्द मिलेगी. मोतिहारी नप को ई सिस्टम से जोड़ने की कवायद शुरू हो गयी है. इसके तहत ऑन-लाइन मकान निर्माण की नक्शा स्वीकृति, होल्डिंग टैक्स भुगतान सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी. विभाग ने इसको लेकर नप कार्यालय को प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए आवश्यक सूचना […]
विज्ञापन
होगा फायदा. ई-सिस्टम से जुड़ेगा मोतिहारी नगरपालिका
शहरवासियों को ई-म्यूनिसपैलिटी की सुविधाएं जल्द मिलेगी. मोतिहारी नप को ई सिस्टम से जोड़ने की कवायद शुरू हो गयी है. इसके तहत ऑन-लाइन मकान निर्माण की नक्शा स्वीकृति, होल्डिंग टैक्स भुगतान सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी. विभाग ने इसको लेकर नप कार्यालय को प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए आवश्यक सूचना मांगी है.
मोतिहारी : नगर परिषद मोतिहारी ई सिस्टम से जुड़ेगा. इसके तहत कई सुविधाएं ऑन लाइन होगी. शहरवासी घर बैठे मकान निर्माण की नक्शा स्वीकृति एवं होल्डिंग टैक्स जमाकर सकेंगे. विभागीय स्तर पर मोतिहारी नप को ई सिस्टम से जोड़ने की कवायद शुरू हो गयी है. इस संदर्भ में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा विशेष प्रपत्र नप कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है.
इसमें विभाग ने ई-सिस्टम से जुड़ी आवश्यक जानकारी मांगी है. बताया जाता है कि विभाग से तैयार प्रपत्र में मांगी गयी सूचना नप कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराने की देर है. जानकारी मिलते ही आगे का प्रक्रिया पुरी कर ऑन-लाइन सेवा शुरू कर दी जायेगी.
प्रपत्र में विभाग ने मांगी जानकारी
ई म्यूनिसपैलिटी की व्यवस्था को लेकर विभाग ने नप कार्यालय से आवश्यक जानकारी मांगी है. इसके लिए तैयार प्रपत्र में निकायों से वर्तमान एवं पांच साल पहले तक का प्रोपटी टैक्स का निर्धारित दर, शहर की सड़कों का वर्गीकरण सहित होल्डिंग से जुड़ी कई जानकारी मांगी गयी है.
एबीएम को मिला जिम्मा
नगरपालिका को ई म्यूनिसपैलिटी से जोड़ने की जिम्मेदारी दिल्ली की एबीएम कंपनी को मिली है. नगर आवास एवं विकास विभाग से संबद्ध एबीएम कंपनी को संबंधित निकायों के आंकड़ा को सॉफ्टवेयर में फीड करने के साथ-साथ ऑन लाइन सेवाओं की मॉनीटरिंग की जिम्मदारी भी सौंपी गयी है.
नये सिस्टम से शहरवासियों को मिलेगी काफी सुविधा
नगर परिषद कार्यालय की फाइल फोटो.
अब ऑन-लाइन भी कर सकेंगे होल्डिंग टैक्स जमा
स्पेशल सॉफ्टवेयर तैयार
निकायों को ई म्यूनिसपैलिटी से जोड़ने को लेकर स्पेशल सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है. जिसे दिल्ली की एक कंपनी ने बनाया है. इस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सूबे के तमाम निकायों को विभाग से जोड़ने की योजना है. जहां स्थानीय स्तर पर इस सॉफ्टवेयर से लोगों को ऑन लादन जानकारी मिलेगी. वहीं विभाग सॉफ्ट वेयर की मदद से निकायों की मॉनीटरिंग कर सकेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
प्रपत्र में मांगी गयी सूचना से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है. शीध्र ही विभाग को भेजा जायेगा.
कुमार मंगलम, इओ, नप मोतिहारी
ऑन-लाइन मिलेगी सुविधाएं
मकान निर्माण की नक्शा स्वीकृति
होल्डिंग टैक्स जमा व भुगतान
जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र
नप संसाधनों की बुकिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










