दंपती पर जानलेवा हमला, तीन आरोपित
Updated at : 10 Apr 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव स्थित डीएवी स्कूल के पास शिक्षिका किरण बाला व उनके पति अजित कुमार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमलवारों ने दंपती के साथ अश्लील हरकत की, विरोध करने पर दोनों को बेरहमी से पीट घायल कर दिया. शिक्षिका से 65 हजार का आभूषण व पति […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव स्थित डीएवी स्कूल के पास शिक्षिका किरण बाला व उनके पति अजित कुमार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमलवारों ने दंपती के साथ अश्लील हरकत की, विरोध करने पर दोनों को बेरहमी से पीट घायल कर दिया. शिक्षिका से 65 हजार का आभूषण व पति के पॉकेट से 12 हजार नकद रूपये छीन लिया. घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर अजित कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है.
उसने पुलिस को बताया है कि पत्नी मध्य विद्यालय सेमुआपुर में शिक्षिका है. शुक्रवार को पत्नी को स्कूल से वापस ला रहा था. इस दौरान बनकट स्थित अपनी जमीन देखने चला गया. सड़क किनारे बाइक के पास पत्नी खड़ी थी. अचानक मजुराहा के दिलीप गुप्ता, डुमरियाघाट के अनिल सहनी, कल्याणपुर के रामचंद्र राम सहित तीन-चार अज्ञात लोग पहुंच कर पत्नी से अश्लील हरकत करने लगे. विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिये. बचाने गया तो मेरे साथ भी मारपीट की. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




