अवैध बालू लदे दो वाहन जब्त, एक को जेल

अरेराज : एसडीओ व डीएसपी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत गोविंदगंज पुलिस व बीडीओ द्वारा पिपरा चौक के पास से अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसमें सीओ सह दंडाधिकारी रघुनाथ तिवारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को एक को जेल भेज दिया गया. गोविंदगंज थानाध्यक्ष अरविंद […]
अरेराज : एसडीओ व डीएसपी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत गोविंदगंज पुलिस व बीडीओ द्वारा पिपरा चौक के पास से अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसमें सीओ सह दंडाधिकारी रघुनाथ तिवारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को एक को जेल भेज दिया गया.
गोविंदगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एसडीओ विजय कुमार पाण्डेय व डीएसपी नुरूल हक के निर्देश पर शनिवार को पिपरा गांव के पास से अवैध रूप से बालू लाद कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया. साथ ही ट्रैक्टर चालक हरसिद्धि थाना के छिवआढ़ार के नंदलाल दूबे को जेल भेज दिया गया. वहीं एक ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन का पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




