सम्मेलन में चिकित्सकों ने शोध पर दिया व्याख्यान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : स्थानीय नगर भवन में नेशनल इंट्रीगेटेड मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का रविवार को संपन्न हो गया. सम्मेलन के दूसरे एवं अंतिम दिन के कार्यक्रम को पांच सत्रों में बांटा गया. प्रथम सत्र में डॉ ब्रजेश्वर मिश्र ने योग के द्वारा केसर के प्रभाव विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया. […]
विज्ञापन
मोतिहारी : स्थानीय नगर भवन में नेशनल इंट्रीगेटेड मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का रविवार को संपन्न हो गया. सम्मेलन के दूसरे एवं अंतिम दिन के कार्यक्रम को पांच सत्रों में बांटा गया. प्रथम सत्र में डॉ ब्रजेश्वर मिश्र ने योग के द्वारा केसर के प्रभाव विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया. इस सत्र की अध्यक्षता डाॅ दीप नारायण मिश्र तथा डाॅ शंभु नाथ पटेल ने की.
द्वितीय सत्र में डाॅ आलोक कुमार ने मधुमेह रोग जो आज का सबसे बढ़ता हुआ रोग है उस पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया गया. इस सत्र की अध्यक्षता डाॅ अंजू वर्मा एवं डाॅ अरुण कुमार सिंह ने की. तृतीय सत्र में डाॅ संजय कुमार ने एलार्जिस्ट पटना ने अपना शोध पत्र दवा के नियंत्रण पर प्रस्तुत किया. इस सत्र की अध्यक्षता डाॅ आनंद कुमार सिन्हा एवं डाॅ संजय कुमार ने किया.
वहीं चतुर्थ सत्र में पटना आयुर्वेद कॉलेज के वरीय प्रध्यापक डाॅ दिनेश प्रसाद ने आयुर्वेद से प्रमाणित चिकित्सा अनुभव पर प्रकाश डाला. उस सत्र की अध्यक्षता डाॅ अमरेंद्र कुमार आयुर्वेद कॉलेज के प्रवाचक एवं संजय कुमार सिंह ने की. पंचम सत्र में डाॅ मोहम्मद शाहिद सिद्धीकी ने छार सूत्र पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया. इसकी अध्यक्षता डाॅ अनिल कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह एवं डाॅ प्रमोद कुमार ने की. इस कार्यक्रम में डाॅ कुणाल किशोर, डाॅ वेदप्रकाश कुमार, विनोद कुमार सिंह, डाॅ एचएल सिंह कुशवाहा, डाॅ शशिरंजन कुमार, डाॅ आरएन ठाकुर, डाॅ विद्यानंद, डाॅ रितेश झा, डाॅ विकास कुमार, डाॅ अजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा. अंत में होली मिलन समारोह के बाद सभा की कार्यवाही समाप्त की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










