कृषि कार्ययोजनाओं को जेडीए ने किया रिव्यू

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर कृषि परिक्षेत्र के संयुक्त निदेशक सुनील कुमार पंकज ने शनिवार को जिला के कृषि कार्य-योजनाओं की समीक्षा किया. इस दौरान उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और अगामी खरीफ कृषि योजनाओं के कार्यो को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. योजनाओं के […]
मोतिहारी : मुजफ्फरपुर कृषि परिक्षेत्र के संयुक्त निदेशक सुनील कुमार पंकज ने शनिवार को जिला के कृषि कार्य-योजनाओं की समीक्षा किया. इस दौरान उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और अगामी खरीफ कृषि योजनाओं के कार्यो को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. योजनाओं के वार्षिक रिव्यू के क्रम में जेडीए ने जैविक खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्यय सुरक्षा मिशन,
हरित क्रांति योजना सहित राज्य प्रायोजित कृषि योजना एवं यांत्रिकीकरण योजना की समीक्षा की. उन्होंने इन योजनाओं में जिले के बेहत्तर परफॉमेंस के लिए डीएओ सहित कृषि महकमा के तमाम पदाधिकारी, कृषि समन्वयक किसान सलाहकार को धन्यवाद दिया. इसके साथ ही जेडीए श्री कुमार ने यांत्रिकीकरण योजना के वितरित कृषि यंत्रों से संबंधित कागजात का सत्यापन कर विभागीय बेवसाइट पर 28 मार्च तक लोड करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




