सुगौली के पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली

Updated at : 19 Mar 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
सुगौली के पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली

मोतिहारी : मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के पास अपराधियों ने सुगौली के सुकूल पाकड़ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामनरेश सिंह को गोली मार दी. गोली उनके बायें पैर के तलवे को छेदती हुई निकल गयी. घटना के बाद उस जगह भगदड़ मच गयी. सूचना मिलते ही दारोगा धीरज कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पर […]

विज्ञापन
मोतिहारी : मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के पास अपराधियों ने सुगौली के सुकूल पाकड़ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामनरेश सिंह को गोली मार दी. गोली उनके बायें पैर के तलवे को छेदती हुई निकल गयी. घटना के बाद उस जगह भगदड़ मच गयी. सूचना मिलते ही दारोगा धीरज कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहंुचे. छानबीन की. घटना स्थल से गोली का एक पिलेट बरामद हुआ है.
पुलिस घायल पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहंुची. चिकित्सकों ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष खतरे से बाहर हैं. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. न ही गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान हो सकी है. नगर इंस्पेक्टर आरपी वर्मा ने घटना स्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की. बताया कि बहुत जल्द कारणों का खुलासा कर लिया जायेगा.
कोर्ट के काम से आये थे रामनरेश : रामनरेश सिंह शुक्रवार को को-ऑपरेटिव बैंक व न्यायालय के काम से मोतिहारी आये थे. काम निपटा कर वापस सुगौली जाने के लिए कोर्ट स्टेशन के पास प्रमोद सिंह की लकड़ी दुकान पर बैठ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. उस जगह सुगौली के रहने वाले न्यायालय के कुछ कातिब भी ट्रेन के इंतजार में बैठे थे. आपस में गपशप कर रहे थे कि अचानक गोली रामनरेश सिंह के पैर के तलवे को छेदती हुई निकल गयी.
गोली किस तरफ से चली, किसने चलायी, यह किसी ने नहीं देखा. लकड़ी की दुकान पर बैठे लोगों ने बताया कि गोली फायर होने की धीमी आवाज सुनी गयी. लकड़ी दुकानदार प्रमोद सिंह ने बताया कि गोली छप्पड़ को छेदती हुई आयी और पैक्स अध्यक्ष के पैर के तलवे में लग आरपार हो गयी.
इंस्पेक्टर ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. यहां बताते चलें कि पैक्स अध्यक्ष श्री सिंह सुगौली थाना अंतर्गत लाल परसा गांव के रहने वाले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन