महिला से बदसलूकी, जवान लाइन हाजिर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नशे में धुत थे जवान रक्सौल : गुरुवार की सुबह अनुमंडल के भेलाही ओपी में तैनात पुलिस के दो जवानों ने भेलाही पश्चिम टोले में महिला के साथ बदसलूकी किये जाने का मामला सामने आया़ जानकारी के अनुसार, भेलाही पश्चिम टोला निवासी अनामिका देवी (काल्पनिक नाम) व अन्य के साथ भेलाही ओपी में तैनात मुन्ना […]
विज्ञापन
नशे में धुत थे जवान
रक्सौल : गुरुवार की सुबह अनुमंडल के भेलाही ओपी में तैनात पुलिस के दो जवानों ने भेलाही पश्चिम टोले में महिला के साथ बदसलूकी किये जाने का मामला सामने आया़ जानकारी के अनुसार, भेलाही पश्चिम टोला निवासी अनामिका देवी (काल्पनिक नाम) व अन्य के साथ भेलाही ओपी में तैनात मुन्ना सिंह व विनोद चौधरी ने बदसलूकी की.
महिलाओं के विरोध पर नशे में धुत जवानों के द्वारा गाली-गलौज की गयी. इस दौरान महिलाओं के हो-हल्ला मचाने के बाद स्थानीय लोग जमा हो गये व जवानों को घेर लिया. घटना के बाद पीड़ित महिला ने भेलाही ओपी में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. महिला का आरोप है कि जवानों ने उसके साथ शराब के नशे में बदसलूकी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










