दोहरेहत्या कांड में दो गिरफ्तार

मोतिहारी/तुरकौलिया : डबल मार्डर कांड में तुरकौलिया पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एनुल्लाह एवं शेख मुजिबुल्लाह मुर्गिया टोला रामगढ़वा थाना तुरकौलिया के बताये जाते हैं. विदित हो कि 29 मार्च 2015 को तुरकौलिया थाना के मुर्गिया गांव निवासी अशर्फी महतो की नतनी की शादी में अशर्फी महतो एवं शेख […]
मोतिहारी/तुरकौलिया : डबल मार्डर कांड में तुरकौलिया पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एनुल्लाह एवं शेख मुजिबुल्लाह मुर्गिया टोला रामगढ़वा थाना तुरकौलिया के बताये जाते हैं. विदित हो कि 29 मार्च 2015 को तुरकौलिया थाना के मुर्गिया गांव निवासी अशर्फी महतो की नतनी की शादी में अशर्फी महतो एवं शेख जुमन दोनों आये थे.
शादी के दौरान ही ग्रामीण एनुल्लाह एवं शेख मुजीबुल्लाह दोनों आये और अशर्फी महतो तथा शेख जुम्मन को यह कह कर बुला ले गये कि सेमरा से कुछ लोग आपसे मिलने आये हैं. उसके बाद जुम्मन और अशर्फी गये, जहां पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन दोनों की हत्या कर शव को करीब के चवर में फेंक दिया. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दास ने बताया कि दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से गिरफ्तारी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




