स्कॉर्पियो की ठोकर से तीन बाइक सवार घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तीन एक ही परिवार के, मोतिहारी में इलाज करा घर लौट रहे थे पिपराकोठी : राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच-28 पर पपीराकोठी के समीप स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया. बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति को […]
विज्ञापन
तीन एक ही परिवार के, मोतिहारी में इलाज करा घर लौट रहे थे
पिपराकोठी : राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच-28 पर पपीराकोठी के समीप स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया. बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
तीनों घायल एक ही परिवार के बताये जाते हैं. थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार के अनुसार पीपराकोठी थाना के डूमरी परशुरामपुर के चेतन पांडेय के परिवार सुजुकी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इस दौरान पीपराकोठ एनएच-28 पर चौराहे के समीप पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी और आगे की ओर निकल गया. पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए उसे मोतिहारी सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
घायलों में चेतन पांडेय की पत्नी मनोरमा देवी (55), पुत्र विरेश पांडेय (18) तथा तारकेश्वर पांडेय (25) के नाम शामिल है. परिवारिक सूत्रों के अनुसार वे लोग मोतिहारी मनोरमा देवी नामक महिला का इलाज कराकर वापस घर लौट रहे थे. घटना देर रात्रि की बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










