गोपालगंज से लाखों के लैपटॉप चोरी में बदमाशों की तसवीर जारी

मोतिहारी : गोपालगंज शहर स्थित कंप्यूटर शोरूम का शटर काट करीब 20 लाख के लैपटॉप चोरी करने वाले बदमाशों का वीडियो फुटेज जारी हुआ है. सीसीटीवी कैमरा में कैद बदमाशों की तस्वीर मोतिहारी एसपी जितेंद्र राणा को भेजी गयी है. गोपालगंज पुलिस को संदेह है कि शोरूम से लाखों की लैपटॉप चोरी में घोड़ासहन के […]
मोतिहारी : गोपालगंज शहर स्थित कंप्यूटर शोरूम का शटर काट करीब 20 लाख के लैपटॉप चोरी करने वाले बदमाशों का वीडियो फुटेज जारी हुआ है. सीसीटीवी कैमरा में कैद बदमाशों की तस्वीर मोतिहारी एसपी जितेंद्र राणा को भेजी गयी है. गोपालगंज पुलिस को संदेह है कि शोरूम से लाखों की लैपटॉप चोरी में घोड़ासहन के बदमाशों का हाथ है.
गोपालगंज पुलिस द्वारा जारी बदमाशों के वीडियो फुटेज के आधार पर घोड़ासहन पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. घोड़ासहन पुलिस के पास शटरकटवा गिरोह के बदमाशों का प्रोफाइल है. उस प्रोफाइल से वीडियो फुटेज में कैद बदमाशों की तस्वीर से मिलान किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस को गोपालगंज शहर में शटर काटने वाले बदमाशों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




