अंतरजिला चोर गिरोह का सरगना धराया

Updated at : 02 Mar 2016 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरजिला चोर गिरोह का सरगना धराया

मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण व शिवहर में दर्जनों बाइक चोरी में स्वीकारी संलिप्तत मधुबन :राजेपुर थाना क्षेत्र के बालाकोठी चौक से गुप्त सूचना पर पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के सरगना को चोरी की बाइक बीआर 06एएच/4858 के साथ गिरफ्तार किया है. उससे मुजफ्फरपुर, शिवहर व मधुबन पुलिस पूछताछ कर रही है. पकड़ाये चोर की […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण व शिवहर में दर्जनों बाइक चोरी में स्वीकारी संलिप्तत

मधुबन :राजेपुर थाना क्षेत्र के बालाकोठी चौक से गुप्त सूचना पर पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के सरगना को चोरी की बाइक बीआर 06एएच/4858 के साथ गिरफ्तार किया है. उससे मुजफ्फरपुर, शिवहर व मधुबन पुलिस पूछताछ कर रही है.
पकड़ाये चोर की पहचान राजेपुर थाने के ढेलुआहां निवासी सुजीत सिंह के रूप में हुई है.
उसने मुजफ्फरपुर के शिवाइपट्टी, राजेपुर, मधुबन, पताही व शिवहर में दर्जन भर बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस उसके बताये ठिकानों के सत्यापन के बाद छापेमारी कर रही है. राजेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक ने बताया कि 17 फरवरी को सुजीत राजेपुर के मलंग चौक से होंडा साइन बाइक काले रंग जिसका नंबर बीआर 06 एएच/4858 है चोरी की थी. उसको बरामद कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन