आगजनी कर जताया विरोध
Updated at : 18 Feb 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : चंपारण छात्र संघ और युवा संगठन ने जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे के खिलाफ शहर के गांधी चौक पर बुधवार को आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान देश के गद्दारों को फांसी दो, बिचौलिये बुद्धिजीवियों होस में आओ, देश द्रोहियों भारत छोड़ो आदि के नारे लगे. प्रदर्शन की अध्यक्षता आशुतोष सिंह […]
विज्ञापन
मोतिहारी : चंपारण छात्र संघ और युवा संगठन ने जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे के खिलाफ शहर के गांधी चौक पर बुधवार को आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान देश के गद्दारों को फांसी दो, बिचौलिये बुद्धिजीवियों होस में आओ, देश द्रोहियों भारत छोड़ो आदि के नारे लगे. प्रदर्शन की अध्यक्षता आशुतोष सिंह ने की. मौके पर उपाध्यक्ष पिंकु प्रताप, रंजीत गिरि, केशु श्रीवास्तव, आनंद वर्णवाल, राजन गुप्ता, उदय, कमलेश, प्रिंस प्रकाश, विवेक व शशि उपस्थित थे.
डीइओ से मिला युवा संगठन का प्रतिनिधिमंडल
मोतिहारी. री-एडमीशन को लेकर अध्यक्ष रंजीत गिरि की अध्यक्षता में युवा संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीइओ से मिला. डीइओ द्वारा टाल मटोल करते हुए इसकी जांच एक महीना बाद करने की बात कही. डीइओ के बातों से असंतुष्ट प्रतिनिधिमंडल ने
गेट पर प्रदर्शन कर इसकी शिकायत डीएम व शिक्षा विभाग से करने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में इरफान खान, भगत सिंह, आशुतोष कुमार, गौतम कुमार, रौशन श्रीवास्तव व आशु कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




