एक सप्ताह में पूरा करे इंदिरा आवास का लक्ष्य

Updated at : 17 Feb 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह में पूरा करे इंदिरा आवास का लक्ष्य

वीडियों कांफ्रेंसिंग से की इंदिरा आवास एवं मनरेगा योजना की समीक्षा मोतिहारी : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इंदिरा आवास योजना एवं मनरेगा योजना की समीक्षा की. इस दौरान एक सप्ताह में इंदिरा आवास के लक्ष्य को हर हाल में […]

विज्ञापन

वीडियों कांफ्रेंसिंग से की इंदिरा आवास एवं मनरेगा योजना की समीक्षा

मोतिहारी : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इंदिरा आवास योजना एवं मनरेगा योजना की समीक्षा की.
इस दौरान एक सप्ताह में इंदिरा आवास के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने काटॉस्क दिया है. कहा कि निर्धारित समय में लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर संबंधित बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई होगी. डीआरडीए निदेशक दुर्गेश कुमार ने बताया कि इंदिरा आवास के 10587 लक्ष्य के विरुद्ध 9825 इंदिरा आवास स्वीकृत हुई है. समीक्षा में इंदिरा आवास के लक्ष्य से काफी पीछे रहने पर रामगढ़वा के सरिया एवं कल्याणपुर बीडीओ स्पष्टीकरण की मांग की गयी. वहीं मनरेगा योजना में हमारी गांव हमारी योजना में तहत जो सर्वे हुआ है उसका 29 फरवरी तक एमआइएस इंट्री करने का निर्देश दिया गया.
दाखिल खारिज के लिए अलग से होगा सॉफ्ट वेयर
\
मोतिहारी. दखिल खारीज के लिए अंचलों में अलग से सॉफ्ट वेयर होगा. इसे विकसित करने के लिए मंगलवार को बिहार सर्वे निदेशक मिथिलेश मिश्रा ने वीडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये संबंधित अधिकारियों को दिया है. जिला राजस्व पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज की साॅफ्टवेयर तैयार होने के पश्चात दाखिल खारीज ऑनलाइन किया जायेगा. जिसे 14 दिनों के अंदर इसके बारे में जानकारी ले सकते है. इसी के संबंध में सर्वे निदेशक ने संबंधित अधिकारियों से फिड बैक ली एवं आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर डीएम अरशद अली, सभी सीओ एवं डीसीएलआर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन