मरीजों को फर्श पर सुलाया

Updated at : 03 Feb 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
मरीजों को फर्श पर सुलाया

मरीज के परिजनों ने किया हंगामा एक वर्ष से भोजन बंद, सफाई की जगह गंदगी एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने की जांच अरेराज : बंध्याकरण की अॉपरेशन के बाद एक ही रूम में 19 मरीज को जमीन पर सुलाने व कुव्यवस्था की सूचना पर सोमवार की शाम बीडीओ व सीओ द्वारा अस्पताल का निरीक्षण […]

विज्ञापन

मरीज के परिजनों ने किया हंगामा

एक वर्ष से भोजन बंद, सफाई की जगह गंदगी
एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने की जांच
अरेराज : बंध्याकरण की अॉपरेशन के बाद एक ही रूम में 19 मरीज को जमीन पर सुलाने व कुव्यवस्था की सूचना पर सोमवार की शाम बीडीओ व सीओ द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण में गंदी शौचालय में ताला बंद व एक ही कमरा में 19 मरीज को रखा गया था. चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित पाये गये, साथ ही ड्यूटी चार्ट रजिस्टर उपलब्ध नहीं था. बीडीओ रविरंजन व सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीओ के निर्देश पर सोमवार की शाम 7.30 बजे पीएचसी पहाड़पुर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में अस्पताल प्रभारी ड्यूटी पर अनुपस्थित पाये गये. वहीं एक ही रूम में जमीन पर 19 मरीजों का बंधयाकरण का अॉपरेशन कर सुलाया पाया गया. साथ ही शौचालय में ताला बंद पाया गया. दो तीन छोड़ सभी कर्मी अनुपस्थित थे.
साथ -सफाई की व्यवस्था काफी दयनीय थी.
मरीजों को भोजन-चाय नाश्ता की कोई भी व्यवस्था नहीं पायी गयी. पीएचसी की कुव्यवस्था को लेकर जांच रिपोर्ट अनुमंडल कर्यालय को भेजा जा रहा है. सीओ श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे गंभीर मामला इतने अधिक मरीज के अॉपरेशन के बाद भी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित थे. मरीज के अभिभावकों ने कुव्यवस्था को ले हंगामा भी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन