पासपोर्ट व वीजा के नाम पर दो लाख की ठगी

Updated at : 02 Feb 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
पासपोर्ट व वीजा के नाम पर दो लाख की ठगी

मोतिहारी : रोजगार की तलाश में विदेश जाने के लिए पासपोर्ट व वीजा उपलब्ध कराने के नाम पर शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला निवासी अशोक कुमार झा से दो लाख रुपये की ठगी की गयी है. घटना को लेकर श्री झा ने नगर थाना में आवेदन देकर दिल्ली के मकसूद आलम व ज्ञानप्रकाश अग्रवाल को […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रोजगार की तलाश में विदेश जाने के लिए पासपोर्ट व वीजा उपलब्ध कराने के नाम पर शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला निवासी अशोक कुमार झा से दो लाख रुपये की ठगी की गयी है. घटना को लेकर श्री झा ने नगर थाना में आवेदन देकर दिल्ली के मकसूद आलम व ज्ञानप्रकाश अग्रवाल को आरोपित किया है.

उसने पुलिस को बताया है कि वर्षो पहले दिल्ली में रहता था.वहीं पर मकसूद आलम से पहचान हुई. दिल्ली से वापस लौट आया. दो साल पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली गया. मकसूद आलम से मुलाकात हुई और उससे रोजगार के संबंध में बातचीत की. वह लक्ष्मीनगर स्थित एक ऑफिस में ले गया.
वहा ज्ञान प्रकाश अग्रवाल से मुलाकात करायी. उसने मॉरिशस में रोजगार दिलाने की बात कहते हुए पासपोर्ट व वीजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इसके एवज में दोनों ने दो लाख रुपये मांगा. दिल्ली से वापस आकर पैसा का जुगार किया. उसके बाद मकसूद आलम मोतिहारी पहंुच कर दो लाख रुपये ले गया.
पैसा लेने के बाद पासपोर्ट व वीजा के लिए उससे सम्पर्क किया तो वह पैसा वापस करने से इंकार कर दिया. कहा कि हमने पैसा नहीं लिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन