जमीन दिखा कर ठगा दो लाख 80 हजार

मोतिहारी : चिरैया थाना के मधुबनी आश्रम रोड निवासी आइटीबीपी के रिटायर सब इंस्पेक्टर जयनारायण सिंह से जमीन के नाम पर दो लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी है. घटना को लेकर श्री सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर पचमंदिर तेलियापट्टी मुहल्ला के दीपक कुमार सिंह को आरोपित किया है. उन्होंने […]
मोतिहारी : चिरैया थाना के मधुबनी आश्रम रोड निवासी आइटीबीपी के रिटायर सब इंस्पेक्टर जयनारायण सिंह से जमीन के नाम पर दो लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी है. घटना को लेकर श्री सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर पचमंदिर तेलियापट्टी मुहल्ला के दीपक कुमार सिंह को आरोपित किया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण नरेंद्र सिंह के माध्यम से दीपक से परिचय हुआ.
उसने शहर में जमीन दिखा कर रजिस्ट्री के नाम पर दो लाख 80 हजार रुपये एडवांस लिया. कहा कि जमीन मालिक को लड़की की शादी करनी है. शादी के बाद जमीन रजिस्ट्री होगा. जमीन के संबंध में पता चला कि जमीन मालिक व उसकी बहन के बीच केस चल रहा है. दीपक वापस पैसा मांगा तो उसने एक लाख का चेक दिया. कहा कि बाकी का पैसा बाद में देंगे. चेक को बैंक में डाला तो पता चला कि खाताधारी का एकाउंट बहुत पहले बंद हो चुका है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




