गोविंदगंज में महिला को पीटा, बाइक क्षतिग्रस्त
Updated at : 02 Feb 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : गोविंदगंज थाना अंतर्गत राजेपुर गांव में पुरानी अदावत को लेकर प्रकाश चंद्र द्विवेदी की पत्नी माधुरी देवी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. हमलवारों ने उसके दरवाजे पर लगी बाइक बीआर05/8554 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल माधुरी देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में […]
विज्ञापन
मोतिहारी : गोविंदगंज थाना अंतर्गत राजेपुर गांव में पुरानी अदावत को लेकर प्रकाश चंद्र द्विवेदी की पत्नी माधुरी देवी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. हमलवारों ने उसके दरवाजे पर लगी बाइक बीआर05/8554 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल माधुरी देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी.
इस दौरान जगमती देवी,रजनीश कुमार दूबे, सतीश कुमार दूबे, अमृता कुमारी व निती देवी हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहंुच गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया.पुलिस कैंप प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए गोविंदगंज थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




