दो महिलाओं पर किया फरसे से वार,भरती

Updated at : 01 Feb 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
दो महिलाओं पर किया फरसे से वार,भरती

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव में कर्ज का पैसा वापस मांगने पर अनीता देवी व इंदू देवी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घटना शनिवार शाम सात बजे के आसपास की है. घायल दोनों महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर अनीता देवी ने पुलिस कैंप […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव में कर्ज का पैसा वापस मांगने पर अनीता देवी व इंदू देवी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घटना शनिवार शाम सात बजे के आसपास की है. घायल दोनों महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर अनीता देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही पप्पु सहनी, अनिरूद्ध सहनी, ज्ञांती देवी, सुनैना देवी व चम्पा देवी को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि पप्पु सहनी ने पांच हजार रुपये कर्ज लिया था.

कर्ज का पैसा वापस मांगने पर शनिवार की शाम उक्त सभी आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहंुच गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आयी इंदू देवी के साथ भी मारपीट की. उसने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व पेटी तोड़ 30 हजार नकद एवं 15 हजार का आभूषण लूटने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन