वैकेंसी के खेल में संस्था हुई मालामाल

Updated at : 01 Feb 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
वैकेंसी के खेल में संस्था हुई मालामाल

मोतिहारी : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का द्वार खोलने वाली मानव अधिकार सेवा शक्ति संस्थान फॉर्म बेच मालामाल हो गयी है. रोजी-रोटी की तलाश में भटक रहे युवाओं को भले ही रोजगार मिलने की गारंटी हो या नहीं लेकिन वैकेंसी निकाल संस्थान ने लाखों रूपये कमाई की है. पूर्वी चंम्पारण सहित उत्तर बिहार के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का द्वार खोलने वाली मानव अधिकार सेवा शक्ति संस्थान फॉर्म बेच मालामाल हो गयी है. रोजी-रोटी की तलाश में भटक रहे युवाओं को भले ही रोजगार मिलने की गारंटी हो या नहीं लेकिन वैकेंसी निकाल संस्थान ने लाखों रूपये कमाई की है. पूर्वी चंम्पारण सहित उत्तर बिहार के अन्य जिलों में फॉर्म बेचने से सेवा शक्ति संस्थान करोड़ों रूपये समेटने में कामयाब रहा है. अनुमान के मुताबिक आवेदन के खेल में जितनी कमाई संस्थान ने की है,

उतना ही आय डाक विभाग को टिकट बेचने से हुआ है. पूर्वी चम्पारण जिला में वैकेंसी आने के बाद डाक टिकट बिक्री की बाढ़ आ गयी है. आंकड़ों के मुताबिक प्रति माह दो लाख तक की बिकने वाली डाक टिकट की बिक्री का अंक दहाई में पहुंच गया है. इस वैकेंसी के आने के बाद डाक टिकटों की बिक्री में चार से पांच गुणा का इजाफा हुआ है.

चालू माह में जिले में डाक टिकट की बिक्री दस लाख तक पहुंच गयी है. विभागीय जानकारों के मुताबिक इनदिनों जिले में डाक टिकट बिक्री का औसत 25 से 30 हजार रूपये प्रतिदिन है. अंदाजन वैकेंसी आने से डाक टिकट की बिक्री आठ लाख रूपये बढी है. डाक टिकट की बिक्री के आकड़ों पर गौर करे तो करीब 40 हजार आवेदन जिला से भरे जाने का अनुमान है.

क्या कहते हैं अधिकारी
डाक टिकट बिक्री में बेतहाशा वृद्धि हुयी है. स्पीट पोस्ट से प्रतिदिन आठ से दस हजार रूपये का आय हो रहा है. जिले में डाक टिकट की कमी नहीं है.
मदन सिंह
हेड पोस्टमास्टर सह स्टॉप ट्रेजरर
प्रधान डाकघर, मोतिहारी
सेवा शक्ति संस्थान से संबंधित वैकेंसी को लेकर विभागीय प्रशासन का कोई भी आदेश प्राप्त नहीं है. निर्देश मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन