कपड़ा व्यवसायियों ने थाली पीट जताया विरोध

Updated at : 01 Feb 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायियों ने थाली पीट जताया विरोध

मोतिहारी :बिहार सरकार के द्वारा कपड़ा पर लगाये गये टैक्स के खिलाफ जिले के व्यवसायी आंदोलन पर है . रविवार को भी व्यवसायियों ने थाली बजाकर टैक्स वृद्धि का विरोध किया. आंदोलनकारी व्यवसायियों ने विधायक प्रमोद कुमार ,जदयू जिलाध्यक्ष प्रो.दिनेश चन्द्र प्रसाद और राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के आवास पर थाली बजाया और टैक्सवृद्धि को […]

विज्ञापन

मोतिहारी :बिहार सरकार के द्वारा कपड़ा पर लगाये गये टैक्स के खिलाफ जिले के व्यवसायी आंदोलन पर है . रविवार को भी व्यवसायियों ने थाली बजाकर टैक्स वृद्धि का विरोध किया. आंदोलनकारी व्यवसायियों ने विधायक प्रमोद कुमार ,जदयू जिलाध्यक्ष प्रो.दिनेश चन्द्र प्रसाद और राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के आवास पर थाली बजाया और टैक्सवृद्धि को वापस कराने की मांग की.

मौके पर सुभाष टिबड़ेवाल,मनीष बाजोडि़या, विवेक लोहिया,संदीप जालान, मिठू केजरीवाल,अनील कुमार, मोनू कुमार, नीरज जालान, सुनील कुमार,शंभू कुमार,रवि गुप्ता,अंकित कुमार,राजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे .

चकिया : बिहार सरकार के वैट नीति के खिलाफ कपड़ा पर टैक्स लगाये जाने के विरोध में कपड़ा व्यवसायियों का आंदोलन रविवार को बंदी के चौथे दिन भी जारी रहा. लगातार चार दिनों से पकड़ा व्यवसायियों ने अपनी दुकाने बंद रखी.
वहीं व्यवसायियों ने राज्य सरकार के निर्णय के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. सरकार द्वारा लगाये गये टैक्स को अविलंब वापस लेने की मांग की और कहा मांग नहीं मानी गयी तो अनिश्चितकालिन दुकान बंदी व हड़ताल पर जाने के विवश होंगे. मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, संदीप तुलसयान, पवन चनानी, ओमप्रकाश गुप्ता, रामदेव प्रसाद सहित अन्य व्यवसायी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन