महिला को घर से निकाला

Updated at : 01 Feb 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को घर से निकाला

मोतिहारी : शहर के ठाकुरवाड़ी मुहल्ला की रहने वाली एक अबला महिला व उसके तीन मासूम बच्चों को संपत्ति की लालच में मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पति की मौत के बाद संपत्ति हड़पने के लिए पहले अवैध संबंध बनाने का उसपर दबाव दिया गया. उसने विरोध किया तो मानसिक प्रताड़ना व शारीरिक […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के ठाकुरवाड़ी मुहल्ला की रहने वाली एक अबला महिला व उसके तीन मासूम बच्चों को संपत्ति की लालच में मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पति की मौत के बाद संपत्ति हड़पने के लिए पहले अवैध संबंध बनाने का उसपर दबाव दिया गया. उसने विरोध किया तो मानसिक प्रताड़ना व शारीरिक उत्पीड़न देकर परेशान किया गया. आजिज होकर महिला नगर थाना पहंुची और सुरक्षा की गुहार लगायी. पुलिस वालों ने उसकी पीड़ा सुनने के बाद भी कोई नोटिस नहीं लिया.

इसके कारण महिला के साथ अत्याचार का सिलसिला लगातार जारी रहा. बेसहारा समझ उसके पट्टीदारों ने उसपर इतना जुल्म ढाहां की आज सिर छुपाने के लिए उसको मायके का सहारा लेना पड़ा.रविवार को अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर दुबारा नगर थाना पहुंची मीना देवी ने बताया कि पति पप्पु पांडेय की एक वर्ष पहले मौत हो गयी.

पति की मौत के बाद से ही पट्टीदार मुकूल पांडेय,सोनू पांडेय,खुशबू कुमारी,बच्ची देवी, निक्की कुमारी व प्रकाश पांडेय लाखों की संपत्ति हड़पने की साजिश रचने लगे. मुकूल पांडेय ने एक साजिश के तहत अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया. विरोध करने पर सभी मिल कर प्रताडि़त करने लगे. शनिवार की रात में मुकूल पांडेय पिस्तौल लेकर घर में घुस गया और डरा-धमका कर सादा स्टॉप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिया. उसने गांधी नगर रमना मुहल्ला की जमीन बेंच कर पांच लाख रुपये रंगदारी देने को कहा. पैसा देने से इंकार किया तो परिवार वालों के साथ मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया.

कहा कि घर में रहना है तो हमलोग जैसा कह रहे है वैसा करना होगा.वरना बच्चों के साथ तुम्हारी भी हत्या कर देंगे.इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि महिला ने पहले भी आवेदन दिया था. मामला पट्टीदार के विवाद का था. इसलिए पुलिस ने जाकर आरोपियों को डांट-फटकार लगायी थी. महिला ने थाना में दुबारा आवेदन दिया है. प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन