मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा हर हाल में होगी कदाचारमुक्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महिला परीक्षार्थियों की होगी गहन जांच जांच के लिए रहेगी महिला टीम मोतिहारी : मैट्रीक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त होना चाहिए. किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें सदर एसडीओ रजनीशलाल ने शनिवार को परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक […]
विज्ञापन
महिला परीक्षार्थियों की होगी गहन जांच
जांच के लिए रहेगी महिला टीम
मोतिहारी : मैट्रीक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त होना चाहिए. किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें सदर एसडीओ रजनीशलाल ने शनिवार को परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में कही. उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में कही से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. बताया कि परीक्षा भवन में प्रवेश के दौरान लड़कियों की भी गहन जांच होगी.
लड़कियों की जांच के लिए महिला की विशेष टीम रहेगी. परीक्षा के दौरान मोबाइल, चीट-पूर्जा पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सभी परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी कमरा लगाने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा की विडीओ ग्राफी भी करायी जायेगी. मौके पर डीइओ कुमार साहजानंद के अलावा सभी केंद्राधीक्षक एवं संबंधित स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे.
लूट की बाइक के साथ दो धराये
मधुबन. थाना क्षेत्र के हजारी बाग चौक के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो बाईक लुटेरों को धर दबोचा.उक्त लुटेरो के पास से लूट की एक बाईक बीआर06 एजीयू 9251 बरामद हुई है. निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है.सूत्रों के अनुसार पकड़ाये अपराधियों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बरियरिया निवासी प्रेम प्रकाश व चकिया थाने के अहिरौलिया निवासी अफताब आलम के रूप में हुई है.हालांकि पुलिस अभी मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
हालांकि पकड़ाये अपराधियों के निशान देही पर कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों अपराधियों का ने एक चकिया, केसरिया व तुरकौलिया में कई कई लूट के घटनाओं को अंजाम दिया है.
यहां बताते चले कि शनिवार को ही मधुबन-चकिया पथ में एसबीआई के पुन्दर में कार्यरत सीएसपी कर्मी रामलाल साह से बाईक लूट ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










