आवेदनों का त्वरित करें निष्पादन

Updated at : 29 Jan 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
आवेदनों का त्वरित करें निष्पादन

प्रधानाध्यापक पर लगाया अनियमितता का आरोप फसल बीमा में अनियमितता को ले दिया आवेदन मोतिहारी : राधाकृष्णन भवन में गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में राशन व किरासन, भूमि-विवाद, गलत बिजली बिल, इंदिरा आवास में गड़बड़ी, सेविका बहाली में धांधली आदि संबंधित मामला छाया रहा. डीएम अनुपम कुमार ने सैकड़ों फरियादियों की […]

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर लगाया अनियमितता का आरोप

फसल बीमा में अनियमितता को ले दिया आवेदन
मोतिहारी : राधाकृष्णन भवन में गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में राशन व किरासन, भूमि-विवाद, गलत बिजली बिल, इंदिरा आवास में गड़बड़ी, सेविका बहाली में धांधली आदि संबंधित मामला छाया रहा.
डीएम अनुपम कुमार ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुनी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को संबंधित माले की जांच कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. वहीं डीएम ने पुराने आवेदनों की गहन समीक्षा की लंबित आवेदनों को शीर्घ निपटाने का निर्देश दिया.
इस दौरान मेहसी प्रखंड के राजेपुर निवासी विनोद प्रसाद ने पैक्स अध्यक्ष पर फसल बीमा में अनियमितता का आरोप लगाया. कहा कि राजेपुर पैक्स अध्यक्ष के द्वारा गलत ढंग से आलू-प्याज की खेती का बीमा किया गया है. फसल बीमा सही व्यक्ति का नहीं कर गलत व्यक्ति का किया गया है.
प्रखंड कृषि पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया गया. मौके पर एडीएम अरशद अली, डीडीसी सुनिल कुमार यादव, जिला जन शिकायत पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला निलाम पदाधिकारी चंदन कुमार, डीपीआरओ विजयंत, डीपीओ अनिरंजन सिन्हा, वरीय उपसमहर्ता अमरकांत सहायक निर्देशक डाॅ विवेक सिंह सहित सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन