स्टेशन चौक पर मोबाइल दुकान का ताला तोड़ा
Updated at : 28 Jan 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : बापूधाम रेलवे स्टेशन चौक स्थित सुविधा सागर मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लैपटॉप सहित हजारों का समान गायब कर दिया. घटना सोमवार रात की है. घटना को लेकर दुकानदार नकछेद टोला मुहल्ला के शहनवाज परवेज ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बापूधाम रेलवे स्टेशन चौक स्थित सुविधा सागर मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लैपटॉप सहित हजारों का समान गायब कर दिया. घटना सोमवार रात की है. घटना को लेकर दुकानदार नकछेद टोला मुहल्ला के शहनवाज परवेज ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह आसपास के दुकानदारों ने ताला टूटे होने की सूचना दी.
दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान से एक लैपटॉप, एक मॉडम, एक हार्डडिस्क सहित करीब 50 हजार का समान गायब है. चोरों ने दुकान का पल्ला उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




