मूक-बधिर महिला की अलाव से झुलस कर मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीपराकोठी के सरियतपुर खां टोला की है घटना मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत सरियतपुर खां टोला में रविवार की सुबह अलाव से लगी आग में झुलस कर एक मुखबधिर महिला की मौत हो गयी. मृतक बली पासवान की पत्नी सुधिया देवी है. जानकारी के अुनसार, घर के सभी सदस्य बथान पर काम करने चले गये […]
विज्ञापन
पीपराकोठी के सरियतपुर खां टोला की है घटना
मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत सरियतपुर खां टोला में रविवार की सुबह अलाव से लगी आग में झुलस कर एक मुखबधिर महिला की मौत हो गयी. मृतक बली पासवान की पत्नी सुधिया देवी है. जानकारी के अुनसार, घर के सभी सदस्य बथान पर काम करने चले गये थे. इस दौरान सुधिया देवी दरवाजे पर आग ताप रही थी.
अचानक उसके कपड़े में आग पकड़ लिया. मुखबधिर होने के कारण शोर भी नहीं मचा सकी और आग से बूरी तरह झुलस कर घायल हो गयी. परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई. उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस कैंप प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. उसने द्वारा घटना के संबंध में दिये गये आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










