किसानों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Updated at : 21 Jan 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मोतिहारी : सरकार किसानों की बेहतरी के लिए संकल्पित है और अनेक योजनाएं चला रही है.जब तक किसानों के चेहरे पर मुस्कान नहीं आती तब तक देश व राष्ट्र की खुशहाली संभव नहीं है. उक्त बातें जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी ने बुधवार को जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित यांत्रिकरण मेला के उदघाटन के बाद […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सरकार किसानों की बेहतरी के लिए संकल्पित है और अनेक योजनाएं चला रही है.जब तक किसानों के चेहरे पर मुस्कान नहीं आती तब तक देश व राष्ट्र की खुशहाली संभव नहीं है.

उक्त बातें जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी ने बुधवार को जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित यांत्रिकरण मेला के उदघाटन के बाद संबोधित कर रही थी.

मेला का लाभ उठाने की अपील किसानों से करते हुए कहा कि अधिक से अधिक यंत्रों की खरीदारी करें. इस अवसर पर विभाग के नोडल पदाधिकारी बीएन सिंह ने ने कहा कि कम खर्च पर बेहतर उत्पादन हो इस के लिए अनेक योजनाएं सरकार व विभाग चला रही है.

कहा कि अनुदान का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले, इसके लिए हर स्तर से प्रयास जारी है. मौके पर विभाग के तिरहूत प्रमंडल के निदेशक सुनील कुमार पंकज, डीएचओ विष्णु कुमार,कृषि निरीक्षक राजन कुमार श्रीवास्तव,नंदकिशोर सिंह,दीपक कुमार व आत्मा के लक्षमण प्रसाद आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. जिला कृषि पदाधिकारी रामबाबु ने योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और उसका लाभ उठाने का आहृवान किसानों से किया.

कहा कि अनुदानित दर पर हर तरह का यंत्र मेला में लाया गया है. किसान खरीदारी करें और योजना का अधिक से अधिक लाभ लें.

संचालन राजेश कुमार ने किया. देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा और लोग यंत्रों की खरीददारी करते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन