11 सौ करोड़ के गबन का आरोपित पूर्व जिला पार्षद गिरफ्तार

Updated at : 19 Jan 2016 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
11 सौ करोड़ के गबन का आरोपित पूर्व जिला पार्षद गिरफ्तार

मोतिहारी : केसरिया पुलिस ने 11 सौ करोड़ के गबन के आरोपी पूर्व जिला पार्षद सत्यदेव प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी सोमवार को केसरिया मध्य विद्यालय के पास से हुई. उसके विरु द्ध गया जिला के सिविल लाइन थाना में ग्यारह सौ करोड़ रु पये के गबन का मामला दर्ज है. चकिया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : केसरिया पुलिस ने 11 सौ करोड़ के गबन के आरोपी पूर्व जिला पार्षद सत्यदेव प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी सोमवार को केसरिया मध्य विद्यालय के पास से हुई. उसके विरु द्ध गया जिला के सिविल लाइन थाना में ग्यारह सौ करोड़ रु पये के गबन का मामला दर्ज है. चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद ने बताया कि गया पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गयी है. गया पुलिस

11 सौ करोड़
केसरिया के लिए रवाना हो चुकी है. गिरफ्तार पूर्व जिला पार्षद को गया पुलिस को सौंप दिया जायेगा.
डीएसपी ने बताया कि पूर्व जिला पार्षद सत्यदेव प्रसाद गुप्ता ने अपने बेटों के साथ मिलकर चिट एंड फंड कंपनी खोली थी. उस कंपनी का नाम रियल बॉड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड था. कंपनी 2007 में खुली थी. उसका मुख्यालय दिल्ली में था. कपंनी का डायरेक्टर पूर्व जिला पार्षद का बेटा सोनू कुमार था.
उसमें पूर्व जिला पार्षद के साथ उनके चार बेटे सदस्य थे. बिहार के कई जिलों में इन लोगों ने कंपनी की शाखा खोली, जिनके जरिये लोगों से पैसा जमा करवाया गया. गया में भी कंपनी का शाखा थी. वहां सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रु पये उस कंपनी में निवेश किया. तीन साल पहले करोड़ों रु पये डकारने के बाद कंपनी बंद कर सभी फरार हो गये. मामले में गया के सिविल लाइन थाना में पूर्व जिला पार्षद सहित उनके पांच बेटों के विरु द्ध कांड संख्या 551/13 दर्ज है.
पुलिस सूत्र बताते है कि दिल्ली में गबन के मामले में पांच साल पहले सत्यदेव प्रसाद गुप्ता पकड़े भी गये थे. अरेराज डीएसपी नुरुल हक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर केसरिया थानाध्यक्ष अवधेश झा ने सोमवार को सत्येदव प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. सत्यदेव गुप्ता का घर केसरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में है. 2001 के पंचायत चुनाव में केसरिया 31 से जिला पार्षद चुने गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन