प्रभारी रहें मुस्तैद: जिलाधिकारी

Updated at : 19 Jan 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभारी रहें मुस्तैद: जिलाधिकारी

औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर करें तुरंत कार्रवाई जरूरतमंदों के बीच योजनाओं को पहुंचाना पहली प्राथमिकता में करें शामिल मोतिहारी : जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने प्रभारी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने व योजनाओं की निगरानी करने का आदेश दिया है. कहा कि प्रखंडों के पंखयतों में चल रही योजनाओं के गुणवत्ता की […]

विज्ञापन

औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर करें तुरंत कार्रवाई

जरूरतमंदों के बीच योजनाओं को पहुंचाना पहली प्राथमिकता में करें शामिल
मोतिहारी : जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने प्रभारी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने व योजनाओं की निगरानी करने का आदेश दिया है. कहा कि प्रखंडों के पंखयतों में चल रही योजनाओं के गुणवत्ता की जांच समय-समय पर की जाए और उसका प्रतिवेदन भेजी जाए.
इंदिरा आवास योजना व मनरेगा में मिल रही शिकायतों की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है और औचक निरीक्षण के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारियों व मनरेगा पदाधिकारियों से लाभार्थियों की सूची हासिल कर आवश्क कार्रवाई करने को कहा है.
इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर लाभार्थियों से भी बात कर वास्तविक स्थिति का आंकलन करने का निर्देश दिया है.
विद्यालय में मिल रही शिकायतों की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है.कहा है कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता में शामिल है.
जिन अधिकारियों को जिस अनुमंडल व प्रखंड की जिम्मेवारी सौंपी गयी है उस प्रखंड के सभी योजनाओं की निगरानी करेंगे. आगंनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर प्र्रतिवेदन तैयार करेंगे और अगली कार्रवाई करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन