नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर मोतिहारी में
Updated at : 19 Jan 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में पांच स्थानों पर खोला गया निबंधन काउंटर जिसमें लक्षण है उन्हें जांच की दी जा रही है सलाह नगर भवन में आठ व नौ फरवरी को आयोजित होगा कैंप मोतिहारी : मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी शाखा के द्वारा मोतिहारी नगर भवन में आयोजित नि:शुल्क कैंसर जांच सह जागरूकता शिविर को ले निबंधन कार्य […]
विज्ञापन
शहर में पांच स्थानों पर खोला गया निबंधन काउंटर
जिसमें लक्षण है उन्हें जांच की दी जा रही है सलाह
नगर भवन में आठ व नौ फरवरी को आयोजित होगा कैंप
मोतिहारी : मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी शाखा के द्वारा मोतिहारी नगर भवन में आयोजित नि:शुल्क कैंसर जांच सह जागरूकता शिविर को ले निबंधन कार्य आरंभ कर दिया गया है.
कैंप में अत्याधुनिक मशीन के द्वारा जांच की जायेगी .जांच से शंका दूर हो जायेगी .युवा मंच के अनिरूद्ध लोहिया व विपुल कुमार ने बताया कि निबंधन के लिए शहर में पांच काउंटर खोले गये है . निबंधन भी नि: शुल्क है.
निबंधन कार्य मेन रोड में परिधान,राजाबाजार में रेमश कुमार राहुल कुमार, हिन्दी बाजार में मां जगदम्बा ट्रेड्रर्स,पानी टंकी के सामने विश्व संवाद केन्द्र, छतौनी में दीपक मोटर्स आदि में किया जा रहा है . श्री विपुल कुमार ने बताया कि कैंप नगर भवन में आठ व नौ फरवरी को आयोजित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




