पेड़ से टकरायी बाइक एक युवक की मौत

Updated at : 15 Jan 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी बाइक एक युवक की मौत

मोतिहारी : अरेराज-मोतिहारी मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक मुकेश कुमार सिंह की मौत हो गयी. मृतक लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामएकबाल सिंह का पुत्र है. वह अपनी बहन के घर अरेराज से वापस लौट रहा था. इस दौरान हरसिद्धि के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पुलिस […]

विज्ञापन

मोतिहारी : अरेराज-मोतिहारी मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक मुकेश कुमार सिंह की मौत हो गयी.

मृतक लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामएकबाल सिंह का पुत्र है. वह अपनी बहन के घर अरेराज से वापस लौट रहा था. इस दौरान हरसिद्धि के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मुकेश को बेहतर इलाज के लिए अरेराज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.
चिकित्सकों ने गंभीर स्थित देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस कैंप के प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना को लेकर मृतक के भाई पारस कुमार ने पुलिस कैंप में एक आवेदन दिया है.
उसने पुलिस को बताया है कि उसका भाई मुकेश कुमार बहन के घर से बाइक से वापस घर लौट रहा था.घना कोहरा होने के कारण हरसिद्धि के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी और घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन