अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का रामकुमार गिरफ्तार

Updated at : 15 Jan 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का रामकुमार गिरफ्तार

घोड़ासहन : घोड़ासहन शहर में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का उद्भेदन कर घोड़ासहन पुलिस ने कथित चोर सरगना राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोरी सीमा पार नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत श्वरकी माधोपुर गांव निवासी सीताराम राय का पुत्र बताया गया है. जिसकी गिरफ्तारी बुधवार की […]

विज्ञापन

घोड़ासहन : घोड़ासहन शहर में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का उद्भेदन कर घोड़ासहन पुलिस ने कथित चोर सरगना राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोरी सीमा पार नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत श्वरकी माधोपुर गांव निवासी सीताराम राय का पुत्र बताया गया है.

जिसकी गिरफ्तारी बुधवार की देर रात घोड़ासहन बाजार से गश्ती के दौरान की गयी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुष्टि करते बताया कि गिरफ्तार चोर ने विगत 30 दिसंबर की रात चौधरी मार्केट स्थित रवि जायसवाल के किराना दुकान समेत अन्य दुकानों की चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वही अपने गिरोह के सक्रिय सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया है. कुछ नेपाल के चोरों का नाम शामिल है पुलिस इसे गोपनीय रख छापेमारी तेज कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन