नेशनल एक्सपो 2016

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन 25 जनवरी से मोतिहारी : रेशम बुनकर खादी ग्रामोद्योग संघ भागलपुर के तत्वावधान में स्थानीय टाउन हॉल मैदान में द्वितीय नेशनल एक्सो 2016(राष्ट्रीय व्यापार मेला) हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट तथा दैनिक उपयोगी वस्तुओं की बिक्री सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. संस्था के सचिव अलीम अंसारी ने बताया कि आगामी […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन 25 जनवरी से

मोतिहारी : रेशम बुनकर खादी ग्रामोद्योग संघ भागलपुर के तत्वावधान में स्थानीय टाउन हॉल मैदान में द्वितीय नेशनल एक्सो 2016(राष्ट्रीय व्यापार मेला) हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट तथा दैनिक उपयोगी वस्तुओं की बिक्री सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है.
संस्था के सचिव अलीम अंसारी ने बताया कि आगामी 25 जनवरी से आठ फरवरी तक लगनेवाले इस मेला में बिहार के अलावे उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तिलंगाना, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा मध्यप्रदेश आदि प्रांत के स्टॉल लगाये जा रहे है.
वहीं फूड जोन पवैलियन भी बनाया जा रहा है. प्रबंध निदेशक शब्बीर अहमद ने कहा कि घरों को सजाने के लिए पंसद की दैनिक उपयोगी वस्तुएं जैसे हरियाणा, राजस्थान, हैण्डलूम की उच्च कोटि की फर्निचर एवं अन्य घरेलू समान उचित दामों पर खरीद सकते है.
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा आरए कमाल ने बताया कि इस एक्सपो मेला में भागलपुरी सिल्क वस्त्र, किचेन वेयर, इंटीमेशन ज्वेलरी सहित हरियाणा एवं बनारस की साड़ियां, हेल्थ केयर प्रोड्क्स की खरीदारी कर सकते है. इस एक्सपो मेला में मोतिहारी जिलेवासियों के मनोरंजन के लिये मेले के मंच से प्रतिदिन रंगारंग, सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक कार्यक्रमों जैसे संगीत, नृत्य, नाटक तथा गजल आदि का भी आयोजन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन