आवेदनों को शीघ्र निपटायें
Updated at : 12 Jan 2016 3:33 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : जिलाधिकारी अनुपम कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक में प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गयी और शीघ्र अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया.बैठक में यह तय पाया कि अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में बनी उप समिति प्राप्त आवेदनों की […]
विज्ञापन
मोतिहारी : जिलाधिकारी अनुपम कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई.
बैठक में प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गयी और शीघ्र अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया.बैठक में यह तय पाया कि अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में बनी उप समिति प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करेगी और सभी पहलुओं की जांच के बाद प्रतिवेदन तैयार करेगी. इसके लिए शीघ्र उपसमिति की बैठक होगी.
यहां बतातें चलें कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए 24 आवेदन प्राप्त हुए हैं. बैठक में विंदुवार समीक्षा की गयी.बैठक में डीएम ने कई निर्देश अधिकारियों को दिये और किसी तरह की खानापूर्ति नहीं करने की सलाह दी.मौके पर अपर समाहर्ता अरशद अली,वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार,महमूद आलम समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




