अवैध ढंग से बिक रहा था शराब, संचालक को जेल
Updated at : 05 Jan 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने रविवार की शाम अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मीशन चौक के जंगाली-बंगाली पास मीट-भूजा की दुकान से दर्जनों अंग्रेजी शराब की बोतल व कच्चा स्पीरिट बरामद किया गया.पुलिस को देखते ही दुकान में बैठ शराब पी रहे लोग फरार हो गये. पुलिस ने होटल […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने रविवार की शाम अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मीशन चौक के जंगाली-बंगाली पास मीट-भूजा की दुकान से दर्जनों अंग्रेजी शराब की बोतल व कच्चा स्पीरिट बरामद किया गया.पुलिस को देखते ही दुकान में बैठ शराब पी रहे लोग फरार हो गये.
पुलिस ने होटल संचालक सिरसा गांव के जंगाली सहनी, बंगाली सहनी व पटखौलिया के खीतीश चंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया. अवैध ढंग से होटल में शराब बेचने व पिलाने के आरोप में जमादार अवधेश शर्मा के बयान पर गिरफ्तार तीनों होटल संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
होटल से कार्टून में विभिन्न कंपनियों की 32 बोतल शराब व 35 लीटर कच्चा स्पीरिट बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ जमादार अवधेश शर्मा, भेषनारायण सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




