12 पावर सबस्टेशन को मिली स्वीकृति

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी अब 24 घंटे बिजली मिलेगी. इसके लिए देहाती क्षेत्रों में 12 नये पावर सब स्टेशन की स्वीकृति दी गयी है. पावर सब स्टेशन निर्माण को जमीन उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा डीएम को पत्र भेजा गया है. इन फीडरों से घरों में बिजली पहुंचाने […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी अब 24 घंटे बिजली मिलेगी. इसके लिए देहाती क्षेत्रों में 12 नये पावर सब स्टेशन की स्वीकृति दी गयी है. पावर सब स्टेशन निर्माण को जमीन उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा डीएम को पत्र भेजा गया है. इन फीडरों से घरों में बिजली पहुंचाने के साथ खेती के लिए भी बिजली दी जायेगी. सरकार के इस योजना पर बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी ने कार्य की प्रक्रिया आरंभ कर दी है.
इसमें कुल राशि का 40 प्रतिशत बिहार सरकार देंगी. शेष राशि केंद्र देगी. कार्यपालक अभियंता राकेश रौशन ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत आने वाले 5 सालों में हर व्यक्ति को बिजली आपूर्ति के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के तहत 12 नये पावर सब स्टेशन की स्वीकृति मिली है. इस उप-केंद्र से कृषि फीडर भी निकलेगा ताकि खेतों की सिंचाई की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




