प्लास्टिक दुकान में आग, नौ लाख की क्षति
Updated at : 17 Dec 2015 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : नगर थाना के हेनरी बाजार स्थित एक प्लास्टिक दुकान में लगी आग से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी़ आग से अफरातफरी मची रही़ हालांकि दो अग्निशामक दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया़ यह घटना बुधवार की सुबह पांच बजे की बतायी जाती है़ अगलगी की […]
विज्ञापन
मोतिहारी : नगर थाना के हेनरी बाजार स्थित एक प्लास्टिक दुकान में लगी आग से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी़ आग से अफरातफरी मची रही़ हालांकि दो अग्निशामक दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया़ यह घटना बुधवार की सुबह पांच बजे की बतायी जाती है़
अगलगी की घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है़ इस संबंध में नगर थाना के नकछेद टोला जमला रोड निवासी भगवान प्रसाद ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है़
श्री प्रसाद ने बताया कि उसके बगलगीर अशोक कुमार ने दूरभाष पर बताया कि उसके दुकान एवं गोदाम में भयंकर आग लगी है़ अग्निशामक दस्ता को फोन कर दिया गया है़
घर से दौड़ कर भाग तो देखा के दुकान एवं गोदाम धू-धू कर जल रहा था़
अग्निशामक दस्ता आग बुझाने में लगा हुआ है़ उन्होंने बताया कि गोदाम में नौ लाख की संपत्ति थी़ वहीं दुकान में 15 हजार रुपया नगद रखा था सभी जल कर नष्ट हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




