चाकूबाजी में घायल बेतिया के युवक की मौत

Updated at : 13 Dec 2015 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
चाकूबाजी में घायल बेतिया के युवक की मौत

मोतिहारी : चाकूबाजी में घायल 18 वर्षीय नवीन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसका इलाज रहमानिया नर्सिंग होम में चल रहा था. मृतक बेतिया नगर थाना के नौरंगाबाद मोहल्ला निवासी ताराचंद्र यादव का पुत्र था. छतौनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. घटना शुक्रवार रात बेतिया के बसवरिया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : चाकूबाजी में घायल 18 वर्षीय नवीन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसका इलाज रहमानिया नर्सिंग होम में चल रहा था. मृतक बेतिया नगर थाना के नौरंगाबाद मोहल्ला निवासी ताराचंद्र यादव का पुत्र था. छतौनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.

घटना शुक्रवार रात बेतिया के बसवरिया मोहल्ला की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवीन कुमार बाजार से घर लौट रहा था कि बंटी सिंह नामक युवक उसे रास्ते में घेर लिया, उसके बाद चाकू से हमला कर दिया. चाकू उसके पेट व सिने में लगी. परिजन चिंताजनक स्थित में उसको लेकर मोतिहारी रहमानिया नर्सिंग होम पहुंचे, जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. इलाज कर रहे नर्सिंग होम के हरिशंकर तिवारी ने बताया कि अधिक रक्तश्राव होने के कारण युवक को नहीं बचाया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन