अपराधियों ने पुलिस को फिर दिया चैलेंज

Updated at : 09 Dec 2015 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने पुलिस को फिर दिया चैलेंज

मोतिहारी : जिले में अपराधी बेलगाम हो गये है. उनमें पुलिस का थोड़ा भी डर नहीं है. हरसिद्धि के गोविंदापुर ग्रामीण बैंक सहित लूट की 10 घटनाओं का उद्भेदन कर छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही पुलिस अपनी पीठ थपथपा ही रही थी कि मधुबन में मंगलवार को दिन दहाड़े अपराधियों ने हथियार […]

विज्ञापन

मोतिहारी : जिले में अपराधी बेलगाम हो गये है. उनमें पुलिस का थोड़ा भी डर नहीं है. हरसिद्धि के गोविंदापुर ग्रामीण बैंक सहित लूट की 10 घटनाओं का उद्भेदन कर छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही पुलिस अपनी पीठ थपथपा ही रही थी कि मधुबन में मंगलवार को दिन दहाड़े अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर चीनी व्यवसायी रौशन कुमार सिंह से दो लाख 70 हजार रुपये लूट लिये.

अब सवाल यह है कि प्रत्येक दिन सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाके में वाहन जांच अभियान का सख्त निर्देश दिया गया है. नियमित वाहन जांच भी हो रहा है. सभी थानों से इसकी रिपोर्ट भी आ रही है. बावजूद आपराधिक घटनाएं थम नहीं रही. तो क्या यह मान लिया जाये कि अपराधी उसी इलाकों को टारगेट कर अपराध को अंजाम दे रहे है,

जहां वाहन जांच या पुलिस गश्त की सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. मधुबन में चीनी व्यवसायी से दिन दहाड़े लूट की घटना ऐसे कई सवालों को जन्म दे रहा है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि चीनी व्यवसायी से लूट में सरगना लालबाबू भगत का हाथ है. लालबाबू वहीं है, जिसके इशारे पर हरसिद्धि गोविंदापुर ग्रामीण बैंक लूटकांड को अपराधियों ने अंजाम दिया था.

अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद लालबाबू का नाम सामने आने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस खाक छान ही रही थी कि अपराधियों ने पुलिस को एक दूसरा चैलेंजिंग टास्क सौंप दिया. अब देखना यह है कि चीनी व्यवसायी से लूट की घटना का पुलिस पूरी साक्ष्य के साथ उद्भेदन करने में कितना सफल हो पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन