65 लाख की हेरोइन जब्त

Updated at : 09 Dec 2015 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
65 लाख की हेरोइन जब्त

पिपराकोठी : एसएसबी 13वीं बटालियन की टीम ने मंगलवार की सुबह छौड़ादानों के कटकेनवा चौक के निकट छापेमारी कर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 620 ग्राम हेरोइन जब्त किया है और बाइक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है़ जब्त हेरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 65 लाख रुपये आंकी गयी […]

विज्ञापन

पिपराकोठी : एसएसबी 13वीं बटालियन की टीम ने मंगलवार की सुबह छौड़ादानों के कटकेनवा चौक के निकट छापेमारी कर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 620 ग्राम हेरोइन जब्त किया है और बाइक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है़

जब्त हेरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 65 लाख रुपये आंकी गयी है़
तलाशी के दौरान हेरोइन पैकेट के अलावा एक बाइक संख्या बीआर05एच/7135 दो मोबाइल, 1705 रुपया भारतीय व एक नेपाली मुद्रा 30 रुपये जब्त की है़ इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार ने प्रेसवार्त्ता के दौरान दी़ उन्होंने पूछताछ के दौरान पकड़े गये व्यक्तियों का नाम राकेश कुमार महतो धर्मनगर थाना
महुआवा छौड़ादानो तथा अब्दुल कैश खैरवा मदरसा टोला थाना बेला चमही छौड़ादानो का बताया़ कहा कि एनसीबी की विशेष जानकारी के लिए सौंपा जायेगा़
उन्होंने बताया कि इस तरह के तस्करी को पकड़ने के लिए करीब 15 दिनों से खुफिया तंत्र को मणिपुर से बोर्डर एरिया तक लगाया गया था़ गुप्त सूचना मिलने पर जाल बिछाकर पकड़ा गया़ कहा कि पूछताछ में दोनों कारोबारी ने बताया कि उसे हेरोइन मणिपुर के भवेल नामक व्यक्ति ने मोतिहारी छतौनी चौक के पास उसे छौड़ादानो के सेराज नामक व्यक्ति तक पहुंचाना था़ अभियान टीम में दिलीप सिंह, सुनिल कुमार, बीएस भारतीय, अमीत कुमार, जागेश, जयपाल, सौगत राज आदि शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन