चौकीदार को चाकू मार नकद व मोबाइल छीना

Updated at : 09 Dec 2015 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
चौकीदार को चाकू मार नकद व मोबाइल छीना

मोतिहारी : आदापुर बाजार स्थित यूनाइटेड बैंक से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे चौकीदार रूपेश कुमार को चाकू मार घायल कर दिया गया. हमलवारों ने चौकीदार से पांच हजार नकद व मोबाइल छीन लिया. घटना सोमवार शाम छह बजे के आसपास की है. घायल चौकीदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती […]

विज्ञापन

मोतिहारी : आदापुर बाजार स्थित यूनाइटेड बैंक से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे चौकीदार रूपेश कुमार को चाकू मार घायल कर दिया गया. हमलवारों ने चौकीदार से पांच हजार नकद व मोबाइल छीन लिया.

घटना सोमवार शाम छह बजे के आसपास की है. घायल चौकीदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चाकू उसके कंधा व हाथ पर लगी है. घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.

उसने पुलिस को बताया है कि बैंक से ड्यूटी कर बाइक नंबर बीआर22एफ/1981 से अपने गांव धबधबवा लौट रहा था. इस दौरान श्यामपुर चौक के पास पहले से घात लगा कर बैठे झलिफन मियां,
लाल मोहमद मियां, इसराइल मियां, रहीम मियां सहित अन्य ने घेर गाली गलौज की. विरोध करने पर चाकू मार घायल कर दिया. पॉकेट से नकद व मोबाइल छीन कर फरार हो गये. घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है. पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने कहा आवेदन को कार्रवाई के लिए आदापुर थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन