भूमि पर कब्जा को लेकर मारपीट व फायरिंग

Updated at : 08 Dec 2015 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि पर कब्जा को लेकर मारपीट व फायरिंग

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत सुंदरापुर मलाही टोला में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग व पत्थरबाजी में चार लोग घायल हो गये. घायलों में फुलेंद्र सहनी, राजेश कुमार, अतिबल सहनी व त्रिभु सहनी शामिल है. घायलों को केसरिया पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से फुलेंद्र व राजेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत सुंदरापुर मलाही टोला में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग व पत्थरबाजी में चार लोग घायल हो गये. घायलों में फुलेंद्र सहनी, राजेश कुमार, अतिबल सहनी व त्रिभु सहनी शामिल है. घायलों को केसरिया पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से फुलेंद्र व राजेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घटना को लेकर फुलेंद्र सहनी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि खेत में धान का बोझा बांध रहा था. इस दौरान मनोज सहनी, अभिषेक सहनी, सुनील सहनी व धुपलाल सहनी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गये. दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की, उसके बाद ईंट-पत्थर चलाने लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन