झारखंड से लेकर दिल्ली तक फैला है नेटवर्क
Updated at : 05 Dec 2015 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : बेलबनवा मोहल्ला से पकड़ा गया मनीष कुमार साइबर क्राइम का मास्टर माइंड है. उसका नेटवर्क मुंबई, झारखंड व दिल्ली तक फैला हुआ है. साइबर क्राइम के नेटवर्क में उसके साथ बड़े घरानों के लड़के भी जुड़े है. वह अब तक दर्जनों लोगों के बैंक एकाउंट से लाखों रुपये गायब चुका है. पुलिस ने […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बेलबनवा मोहल्ला से पकड़ा गया मनीष कुमार साइबर क्राइम का मास्टर माइंड है. उसका नेटवर्क मुंबई, झारखंड व दिल्ली तक फैला हुआ है. साइबर क्राइम के नेटवर्क में उसके साथ बड़े घरानों के लड़के भी जुड़े है. वह अब तक दर्जनों लोगों के बैंक एकाउंट से लाखों रुपये गायब चुका है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया है.
उसके मोबाइल में करीब 60 लोगों का बैंक एकाउंट नंबर लोड है. मुंबई पुलिस ने मनीष को नगर पुलिस के सहयोग से गुरुवार को शहर के बेलबनवा मोहल्ला से गिरफ्तार किया. उससे जब पूछताछ शुरू हुई तो साइबर क्राइम करने वाले गिरोह के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया मनीष के बैंक एकाउंट को सीज कर दिया गया है.
उसके खाता में 25 हजार रुपये था. मुम्बई पुलिस मनीष के साथ उसके बैंक के पासबुक, चेकबुक सहित अन्य दस्तावेज को जब्त कर अपने साथ ले गयी. उन्होंने बताया कि मनीष को लेकर मुंबई पुलिस झारखंड गयी है. उसके कुछ शागिर्द झारखंड के रहने वाले है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर झारखंड में भी छापेमारी होगी. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मनीष को मुंबई से रिमांड पर मोतिहारी लाया जायेगा. यहां बताते चले कि मोतिहारी में साइबर क्राइम की कई घटनाएं हो चुकी है.
बैंक एकाउंट से पैसा तो उड़ाया ही गया है, कई बैंक उपभोक्ताओं के पास बैंक अधिकारी बनकर उनसे एटीएम नंबर पूछ खाता से हजारों-लाखों की निकासी की जा चुकी है. बैंक उपभोक्ताओं के पास एटीएम नंबर की जानकारी के लिए जितने फोन आते है, उनसे कहा जाता है कि मुंबई हेड ऑफिस से बोल रहा हूं. नगर इंस्पेक्टर ने कहा, मनीष की गिरफ्तारी से साइबर क्राइम की घटनाओं पर बहुत हद तक रोक लगने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




