पांच जल विद्युत परियोजनाओं का काम बंद
Updated at : 05 Dec 2015 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : लगभग चार में नेपाल में चल रहे मधेश आंदोलन के कारण तराई बंद पड़ा है. वहीं नेपाल द्वारा जारी किए गए संविधान के खिलाफ मधेशियों ने भारत-नेपाल को जोड़ने वाली सभी सीमाओं पर आर्थिक नाकेबंदी कर दी गयी. इसके बाद से नेपाल में भारतीय क्षेत्र के दैनिक उपयोग के सामग्रियों के साथ-साथ पेट्रोलियम […]
विज्ञापन
रक्सौल : लगभग चार में नेपाल में चल रहे मधेश आंदोलन के कारण तराई बंद पड़ा है. वहीं नेपाल द्वारा जारी किए गए संविधान के खिलाफ मधेशियों ने भारत-नेपाल को जोड़ने वाली सभी सीमाओं पर आर्थिक नाकेबंदी कर दी गयी.
इसके बाद से नेपाल में भारतीय क्षेत्र के दैनिक उपयोग के सामग्रियों के साथ-साथ पेट्रोलियम पदार्थो की भारी किल्लत हो गयी है. आंदोलन के कारण हुई इंधन की कमी के कारण पांच निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं का काम पूर्णत: ठप हो गया है.
इंधन अभाव के कारण उत्तरी लमजुड़ स्थित भुलभुलैया में निर्माणधीन 50 मेगावाट क्षमता, मिदिम खोला स्थित तीन मेगावाट, दोर्दी कोरिडोर स्थित 28 मेगावाट सुपर दोर्दी, 49 मेगावाट क्षमता के तलों दोर्दी व 25 मेगावाट क्षमता के दोर्दी-ए सहित कुल 155 मेगावाट जल विद्युत परियोजना का काम ठप हो गया है.
इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोहन अकेला ने बताया कि इंधन के अभाव के कारण विद्युत परियोजना का काम पूर्णत: बंद है. उन्होंने बताया कि दिसंबर में सभी पांच परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया जाना था, लेकिन भारत-नेपाल सीमा बंद होने के कारण परियोजना पर काम बंद हो गया है.
उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान प्रतिदिन 10 हजार डीजल व पांच हजार लीटर पेट्रोल की आवश्यकता होती है, जबकि इसके बदले मात्र 15 सौ लीटर डीजल प्राप्त हो रहा है, जिससे किसी भी परियोजना पर काम नहीं हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




