चापाकल विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

Updated at : 05 Dec 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
चापाकल विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र के पुरन्दरा गांव में शुक्रवार को पाइप गाड़ने को लेकर उत्पन्न विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इजहार मियां, रहीम मियां के घर के पास पाइप गाड़ रहे थे. इस दौरान कहा सुनी हो गयी जो मारपीट में […]

विज्ञापन
रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र के पुरन्दरा गांव में शुक्रवार को पाइप गाड़ने को लेकर उत्पन्न विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इजहार मियां, रहीम मियां के घर के पास पाइप गाड़ रहे थे. इस दौरान कहा सुनी हो गयी जो मारपीट में तब्दील हो गयी. मारपीट में जैनुल खातुन, अजमेरा खातुन, वाजूल हक मिया का सर फट गया.
घटना के संबंध में भेलाही ओपी प्रभारी भवनाथ कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. घायल लोग इलाज के लिए रक्सौल गये है. किसी भी गुट द्वारा आवेदन दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन