घटना के बावजूद पूर्व की भांति संचालित रहा विद्यालय

Updated at : 05 Dec 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
घटना के बावजूद पूर्व की भांति संचालित रहा विद्यालय

छौड़ादानो : प्रखंड क्षेत्र के जुआफर पंचायत अंतर्गत जयनगर गांव स्थित कृष्ण कन्हैया नीजि शिक्षण संस्थान के चापाकल में गुरुवार की देर संध्या 8:40 में अज्ञात लोगों द्वारा जहरीला सामान डाल दिया गया. खाना खाने के बाद जब बच्चों ने चापाकल का पानी पिया जिसके बाद उनका सर दर्द करने लगा और उलटी होने लगी. […]

विज्ञापन

छौड़ादानो : प्रखंड क्षेत्र के जुआफर पंचायत अंतर्गत जयनगर गांव स्थित कृष्ण कन्हैया नीजि शिक्षण संस्थान के चापाकल में गुरुवार की देर संध्या 8:40 में अज्ञात लोगों द्वारा जहरीला सामान डाल दिया गया. खाना खाने के बाद जब बच्चों ने चापाकल का पानी पिया जिसके बाद उनका सर दर्द करने लगा और उलटी होने लगी. इस दौरान छात्र निखिल कुमार, राजु आलम, कृष कुमार को बेहतर इलाज के लिए संचालक मणि भूषण तिवारी आनन फानन में भागे.

बच्चों में निखिल कुमार व राजु आलम की स्थिति बेहतर देखते हुए उनका इलाज स्थानीय नारायण चौक स्थिति निजी क्लिनिक में कराया गया जबकि कृष कुमार को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी स्थित रहमानिया मेडिकल सेंटर ले जाया गया. संचालक के अनुसार सभी बच्चे खतरे से बाहर है. मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने जब पानी पिया तो अन्य दिनों की तुलना में पानी के स्वाद में बदलाव पाया, जिसकी सूचना संचालक मणि भूषण तिवारी को दी.

इसके उपरांत संचालक श्री तिवारी ने कल का पानी चखा तो उन्हें भी उसमें बदलाव महसूस हुआ.

बतादें कि जय नगर गांव में विकलांग श्री तिवारी छात्रों को टयूशन पढ़ा कर अपनी जीविका चलाते है. घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी और लोग विद्यालय परिसर में जमा होने लगे. इस दौरान चापाकल के पास मीराकुलान दवा की सीसी बरामद की गयी.

अन्य दिनों के भांति संचालित हुआ विद्यालय: घटना के बाद दो बच्चे अपने घरों को लौट गये. शुक्रवार को निखिल व राजू आलम अध्ययन के लिए विद्यालय पहुंचे थे. छात्रों ने बताया कि वे लोग बिल्कुल स्वस्थ्य है. उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है.

मणि भूषण तिवारी, संचालक : मेरी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. ऐसा काम किसने किया है मुझे मालूम नहीं है. मैं किसी का नाम नहीं रख सकता, क्योंकि मैं नहीं जानता की यह काम किसने किया है. वहीं उन्होंने बताया कि उक्त चापाकल को बंद कर दिया गया है.

धीरज कुमार, थानाध्यक्ष छौड़ादानो : घटना स्थल पर मैं स्वयं गया था. किसी प्रकार का आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है. स्थिति सामान्य है. चापाकल को बंद कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन