भाकपा नेता के निधन पर शोक की लहर

Updated at : 10 Nov 2013 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
भाकपा नेता के निधन पर शोक की लहर

मोतिहारीः भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एटक के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सह जन सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक चंदेश्वरी प्रसाद सिंह का शनिवार को सुबाह छह बजे ह्रदय गति रूक जाने से असामयिक निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्वी चंपारण भाकपा जिला पार्टी कार्यालय में झंडा को झुका दिया गया […]

विज्ञापन

मोतिहारीः भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एटक के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सह जन सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक चंदेश्वरी प्रसाद सिंह का शनिवार को सुबाह छह बजे ह्रदय गति रूक जाने से असामयिक निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्वी चंपारण भाकपा जिला पार्टी कार्यालय में झंडा को झुका दिया गया वहीं पूर्व मुखिया बलराम सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गयी.

शोक सभा को संबोधित कतरे हुये पार्टी के वरिष्ठ नेता डा शंभू शरण सिंह, का राम वचन तिवारी ने कहा कि कॉमरेड सिंह के निधन से बिहार ही न हीं बल्कि पूरे देश में कम्युनिस्ट आंदोलन को भारी क्षति हुयी है. शोक सभा को पार्टी रामशरण यादव पूर्व जिला मंत्री का. विजय शंकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में का. चंदेश्वरी सिंह का रहना कम्युनिस्ट आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण था. शोक व्यक्त करने वालों में भाकपा नेत्री का. शालिनी मिश्र, राधा कृष्ण प्रसाद, का जिरजानंद राय, जयलाल राम, राजेंद्र सिंह आदि लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन