धमकी को लेकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची आइबी टीम

मोतिहारीः आतंकी हमले की आशंका को लेकर गुरुवार को आइबी की टीम ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा जायजा लिया. आइबी के अधिकारियों ने जीआरपी व आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया. आइबी की टीम का नेतृत्व कर रहे एम के रजक कर रहे थे. उन्होंने बताया कि हाई अलर्ट के बाद भी स्टेशन की […]
मोतिहारीः आतंकी हमले की आशंका को लेकर गुरुवार को आइबी की टीम ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा जायजा लिया. आइबी के अधिकारियों ने जीआरपी व आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया. आइबी की टीम का नेतृत्व कर रहे एम के रजक कर रहे थे.
उन्होंने बताया कि हाई अलर्ट के बाद भी स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था काफी ढीली है. पार्किग स्थल के पास सुरक्षा के लिए कोई भी जवान तैनात नहीं है, जबकि स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर से जांच पड़ताल भी नहीं की जा रही है. हाल में मोतिहारी, सुगौली, रक्सौल व बेतिया स्टेशन पर आतंकी हमले की आशंका जतायी गयी थी. इसी के बाद इन स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया गया था, लेकि हमले की आशंका के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में किस तरह की लापरवाही हो रही है. इसकी पोल आइबी टीम के दौरे के समय खुल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




