सवारी ट्रेन से लावारिस अटैची बरामद

मोतिहारीः बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर शुक्रवार की रात्रि 55209 सवारी ट्रेन के बागी से जीआरपी ने लावारिस अटैची बरामद किया. लावारिस अटैची की सूचना पर प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात जीआरपी जवान ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए अटैची को बोगी से उतारा. हालांकि इस दौरान बोगी में यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए हड़कंप […]
मोतिहारीः बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर शुक्रवार की रात्रि 55209 सवारी ट्रेन के बागी से जीआरपी ने लावारिस अटैची बरामद किया. लावारिस अटैची की सूचना पर प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात जीआरपी जवान ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए अटैची को बोगी से उतारा.
हालांकि इस दौरान बोगी में यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया. बरामद अटैची को जीआरपी ने जांच की जिसमें अटैची में कपड़ा रखा पाया गया. इसकी पुष्टि जीआरपी थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने की. उन्होंने बताया कि कंट्रोल के माध्यम से सभी स्टेशन को अटैची की सूचना दे दी गयी है. इधर, सप्तक्रांति ट्रेन के एसी कोच से जीआरपी ने ट्रॉली बैग बरामद किया.
बैग को कोच कंडक्टर की सूचना पर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर उतारा गया. ट्राली बैग के संबंध में बताया जाता है कि ट्रेन से उतरने के दौरान बैग कोच में छूट गया. सूचना पर पहुंचे यात्री के परिजन को जीआरपी ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर बैग सौंप दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




