पटना ब्लास्ट मामले में मोतिहारी से एक को उठाया

मोतिहारीः पटना में सीरियल ब्लास्ट के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने मोतिहारी से एक व्यक्ति को उठाया है. सोमवार की देर शाम अचानक जवान कल्याणपुर के अलौला गांव पहुंचे जहां से एक युवक को अपने साथ ले गये. बताया जाता है कि उक्त युवक रांची में रह रहा था. वह वापस कब घर आया था […]
मोतिहारीः पटना में सीरियल ब्लास्ट के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने मोतिहारी से एक व्यक्ति को उठाया है. सोमवार की देर शाम अचानक जवान कल्याणपुर के अलौला गांव पहुंचे जहां से एक युवक को अपने साथ ले गये. बताया जाता है कि उक्त युवक रांची में रह रहा था. वह वापस कब घर आया था इसके बारे में ग्रामीण भी नहीं बता पा रहे हैं उनका कहना है कि पुलिस युवक को साथ ले गयी है.
वह रांची में क्या करता था ग्रामीणों को इनकी जानकारी नहीं है. युवक हिरासत में लिए जाने के संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. कल्याणपुर थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि बीते अगस्त महीने में ही इंडियन मुजाहिद्दीन के सरगना यासीन भटकल को मोतिहारी के रक्सौल से गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




